फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में तैनात जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Thu, 19 Mar 2020 09:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शुगेंद्रपाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में तैनाती के दौरान जसराना निवासी सीआरपीएफ में तैनात हेड कांस्टेबल को तबियत खराब होने पर डाक्टरों को दिखाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथी की मौत से शोक की लहर दौड़ गई वहीं परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


थाना जसराना के पट्टी बनवारा निवासी अजब सिंह के 50 वर्षीय पुत्र शुगेंद्रपाल सिंह सीआरपीएफ की 217 बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ के सुकमा में थी। शुगेंद्रपाल डायबिटी से काफी समय से पीड़ित थे।

ड्यूटी के दौरान उन्हें परेशानी होने पर साथी जवान उन्हें डाक्टरों के पास लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीआरपीएफ जवान की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सीआरपीएफ के सीओ दीपक भट्ट जवान अन्य जवानों के साथ शुगेंद्रपाल के पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे। जवान की मौत की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों के साथ एसडीएम कुमार चंद्र, क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह खनेडा पहुंचे और जवान को श्रद्घांजलि अर्पित की।

जवान को उनके पुत्र रामकुमार ने मुखाग्नि दी। पट्टी बनबारा निवासी जाबांज हेड कांस्टेबल शुगेंद्रपाल सिंह के दो पुत्र एवं दो पुत्रियां है। उनकी पहली सीमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें