फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज के पास एक किलो पेठा 850 रुपये का

Wed, 11 Mar 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल के आसपास पर्यटकों से किस तरह लूटखसोट की जाती है, इसका उदाहरण मंगलवार को ताज के दक्षिणी गेट पर देखने को मिला। यहां एक दुकानदार ने पर्यटक दंपति से एक किलो पेठे के 850 रुपये वसूल लिए। पर्यटक ने गाइड और दुकानदार की शिकायत पर्यटन पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

दिल्ली की महिला सैन्य अधिकारी पति के साथ मंगलवार को आगरा भ्रमण पर आई थीं। उन्हें स्टे गाइड जीशान ने ताजमहल दिखाया। इसके बाद दक्षिणी गेट पर एक दुकान से पेठा-दालमोंठ आदि खरीदा। आरोप है कि एक किलो पेठे के 850 रुपये लिए। इसके बाद पर्यटक ने पुरानी मंडी में एक दुकान के बाहर पेठे की रेट लिस्ट में 100 रुपये प्रति किलो अंकित देखा तो गाइड से पूछा, लेकिन वह जवाब नहीं दे पाया। इस पर सैन्य अधिकारी ने पर्यटन पुलिस को जानकारी दी। पेठे भी खराब क्वालिटी का था। पुलिस ने गाइड और दुकानदार को हिरासत में ले लिया। पर्यटक दंपति ने पेठे को पुलिस को दे दिया। कहा कि वह कोई तहरीर नहीं देंगे, लेकिन इस तरह पर्यटकों से लूटखसोट करने वालों पर शिकंजा कसना चाहिए। बाद में खाद्य निरीक्षक ने पेठा के सैंपल लिए। एसओ पर्यटन सुशांत गौर का कहना है कि स्टे गाइड के पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी करने के बारे में पर्यटन विभाग को पत्र लिखा जा जा रहा है। दंपति ने कोई मुकदमा नहीं लिखाया है। देर शाम गाइड और दुकानदार को थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें