फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीपदान के लिए बटेश्वर में उमड़ी भीड़, चंबल घाट पर लगा जाम

विज्ञापन
दीपदान को लेकर बटेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़, चंबल घाट पर लगा जाम
विज्ञापन
पिनाहट। बटेश्वर मेले और दीपदान पर सोमवार को चंबल घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चौदस के अवसर पर मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीपदान करने बटेश्वर जाने के लिए पिनाहट क्षेत्र से होकर गुजरे। इसके चलते चंबल घाट पर बने वन-वे पांटून पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

वाहनों की भीड़ के चलते पुल पर आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू कराई और जाम खुलवाया। सुबह से शाम तक चंबल घाट पर श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें