फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal:  ताज पर उमड़ी सैलानियों की भीड़, टिकट खिड़की बंद होने पर हो गया हंगामा

Sun, 20 Nov 2022 10:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पश्चिमी गेट पर पुरुषों के टिकट की खिड़की बंद रही। इस कारण पुरुष सैलानी भी महिलाओं वाली खिड़की पर टिकट के लिए कतार में लग गए। इसे लेकर विवाद हो गया। बाद में इस खिड़की पर भी टोकन खत्म हो गए।
विज्ञापन
ताज पर उमड़ी सैलानियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल पर रविवार को 30519 देसी-विदेशी सैलानियों ने दीदार किया। ताज के पश्चिमी गेट पर एक काउंटर बंद होने के कारण लंबी लाइनें लगीं। महिलाओं के काउंटर पर पुरुषों के लाइन में लगने पर विवाद हो गया। टोकन खत्म होने पर हंगामा हो गया। 

विज्ञापन


ताजमहल पर सुबह से ही सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन सुबह पश्चिमी गेट पर पुरुषों के टिकट की खिड़की बंद रही। इस कारण पुरुष सैलानी भी महिलाओं वाली खिड़की पर टिकट के लिए कतार में लग गए। इसे लेकर विवाद हो गया। बाद में इस खिड़की पर भी टोकन खत्म हो गए। इन टोकन को लेकर जाने के बाद ही टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश मिल पाता है। यहां पर्यटकों के बीच आपस में ही खींचतान औैर हंगामा हुआ। उधर, पूर्वी गेट पर भी यही हालात बने रहे। यहां भी प्रवेश के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। 
विज्ञापन


स्मारक            सैलानी
ताजमहल         30519
आगरा किला      7480 
फतेहपुरसीकरी    2955
एत्माद्दौला         836
रामबाग            348
महताबाग बाग   310
सिकंदरा         एक हजार लगभग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें