फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: गणतंत्र दिवस पर उमड़ी भीड़, टिकट के लिए जूझे सैलानी;  30 हजार पर्यटकों ने देखा ताजमहल

Tue, 27 Jan 2026 11:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

छुट्टी के दिन ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे स्मारक पर व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। टिकट के लिए पर्यटकों को जूझना पड़ा। क्लाॅक रूम पर भी पर्यटकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल को निहारने के लिए सोमवार को देश-विदेश से करीब 30 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। भीड़ की वजह से व्यवस्थाएं बिगड़ती नजर आयी। पर्यटकों को ऑनलाइन टिकट बुक करने से सामान सुरक्षित रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण सुबह से ही स्मारक के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की कतारें लगनी शुरू हो गई। मोबाइल नेटवर्क की समस्या और सर्वर डाउन होने से सैकड़ों पर्यटक ऑनलाइन टिकट बुक नहीं करा सके। कई विदेशी सैलानी भी क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए जूझते दिखाई दिए। क्लॉक रूम पर पर्यटकों का दबाव बढ़ गया। पर्यटकों को सामान जमा और वापस लेने के लिए आधा घंटे से अधिक समय तक लाइन में खड़ा होना पड़ा।

भीड़ में परिजन से बिछड़ी वृद्ध महिला
यूपी के बहराइच जिले से पर्यटकों का एक समूह ताजमहल का दीदार करने पहुंचा। समूह में शामिल 60 वर्षीय सरोज भारती स्मारक देखने के बाद बाहर निकलते समय रास्ता भटक गई। परिजन पूर्वी गेट की ओर चले गए, जबकि सरोज गलती से पश्चिमी गेट से बाहर आ गईं। जब परिजन नहीं मिले, तो महिला घबरा गई। महिला ने पश्चिमी गेट पर तैनात ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को जानकारी दी। उन्होंने रेडियो अनाउंसमेंट के माध्यम से मात्र 20 मिनट में परिजन को खोज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें