फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banke Bihari Temple: जन्माष्टमी की रात हुआ हादसा, एकादशी पर फिर मंदिर में उमड़ी भीड़, दर्शन करने पहुंचे हजारों

Mon, 22 Aug 2022 02:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हादसे के बाद मंदिर में उमड़ी भीड़ के दबाव को देखकर मंदिर प्रबंधन और पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। निजी सिक्योरिटी गार्ड, कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को भीड़ को काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। किसी को भी एक स्थान पर जमा नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी की रात 1:55 बजे हुए हादसे के बाद भी मंदिर में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को एकादशी के अवसर पर सुबह 7:45 बजे पर दर्शन खुलने से पूर्व ही मंदिर के अंदर और बाहर हजारों भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए पहुंचे। हादसे के बाद मंदिर में उमड़ी भीड़ के दबाव को देखकर मंदिर प्रबंधन और पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। निजी सिक्योरिटी गार्ड, कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को भीड़ को काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। किसी को भी एक स्थान पर जमा नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन


बता दें ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार देर रात मंगला आरती के समय भीड़ के दबाव के कारण दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि सात घायल श्रद्धालु घायल हो गए थे। इस मामले में जांच के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच कमेटी गठित की है। 

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हुआ हादसा कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी हादसे होते रहे हैं, लेकिन उन हादसों से कोई सबक नहीं लिया गया। मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर उमड़ी भीड़ के कारण हुए हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिर के सेवायत आचार्य प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि वर्ष 1980 में बांकेबिहारी मंदिर में स्थानीय निवासी शिवचरण बूरे वालों की मृत्यु हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें