आलम ये है कि वाहनों के दबाव की वजह से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे भी कराह उठा है। फतेहाबाद क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा-21 पर अत्यधिक वाहन गुजरने की वजह से व्यवस्थाएं फेल हो गईं, जिसकी वजह से यहां पिछले 30 घंटे से जाम के हालात बने हुए हैं। वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
35 हजार वाहन टोल से गुजरे
इंटरनेट को लेकर भी व्यवस्था की गई है, जिससे सर्वर के कारण कोई दिक्कत न हो। पिछले 24 घंटे में लगभग 35 हजार के करीब वाहन टोल प्लाजा से गुजर चुके हैं। यह सिलसिला देर रात शुक्रवार तक जारी रह सकता है। टोल प्लाजा पर एक लाइन अतिरिक्त रहती है, जो 24 घंटे एंबुलेंस सेवा के लिए रिजर्व रहती है।
ये भी पढ़ें -
UP: महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी, 100 से 150 तक वेटिंग; वंदे भारत सहित चार ट्रेनें निरस्त