फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुरुद्वारे पर श्रद्धालुओं का रेला, हाईवे पर लगा जाम; सुबह से शाम तक रेंगते रहे वाहन

Thu, 01 Jan 2026 11:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नए साल के पहले दिन लोग घरों से निकले तो सड़कें यातायात के दबाव से हांफ गईं। हाईवे पर दिनभर जाम लगा रहा। इससे सुबह से शाम तक वाहन रेंगते रहे। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया साल का पहला दिन मनाने लोग सड़कों पर निकले तो जगह-जगह जाम लग गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल, जीवनी मंडी रोड, यमुना किनारा, रामबाग, फतेहाबाद रोड पर वाहनों की भीड़ से जाम लगने लगा। ताजमहल पार्क पर्यटकों की भीड़ से पुरानी मंडी पर जाम ने सभी को परेशान किया। 5 मिनट की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा था।
विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु का ताल पर सुबह 10 बजे से जाम लगने लगा था। सिकंदरा और आईएसबीटी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके साथ ही सिकंदरा बोदला रोड और हलवाई की बगीची रोड से आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

ताजमहल देखने आए सैलानियों के सैलाब के कारण हाथी घाट, श्मशान घाट पर भी लंबी लाइन लग गई। खाटू श्याम मंदिर में लोगों की भीड़ की वजह से जीवनी मंडी पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। आंबेडकर पुल, रामबाग, टेढ़ी बगिया, बोड़ला, शाहगंज, रूई की मंडी, शाहगंज बाजार, भगवान टॉकीज पर भी लोगों को जाम ने परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें