फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की इंतहा: लड़की के मुंह में ठूंसा कपड़ा, ताकि चीख न सके...वो गिड़गिड़ाती रही; दरिंदे को न आया रहम

Tue, 12 Nov 2024 06:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पड़ोसी युवक ने किशोरी के  साथ दरिंदगी की हदों को पार कर दिया। किशोरी जब घर में अकेली थी, तभी वो आ धमका। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वो चीख न सके, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंसा दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली किशोरी को आरोपी ने दबोच लिया। जब वह चीखने लगी तो मुंह में रूमाल ठूंस कर दुष्कर्म किया। जानकारी होने के बाद पीड़िता के परिजन शिकायत करने गए तो आरोपी के परिजनों ने हाथापाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आाधर पर आरोपी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

औंछा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति रविवार को अपनी दुकान पर थे। पत्नी बाजार खरीदारी करने के लिए गई हुई थीं। इस बीच आरोपी अभिषेक शाक्य घर में घुस आया। घर में अकेली किशोरी को आरोपी ने पकड़ लिया और अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। जब किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके मुंह में रूमला ठूंस दिया और फिर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़ें -  UP: 'ये फैमिली घर है' पॉश एरिया और आलीशान कोठी...अंदर ऐसे हाल में मिले नाबालिग लड़कियां, शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस
 

पीड़िता की मां को देखकर भागा 
इस बीच पीड़िता की मां घर में आ गई। उनके देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता के घरवाले जब शिकायत करने दरिंदे के घर पहुंचे, तो वहां भी उनके साथ मारपीट कर दी गई। बताया गया है कि आरोपी के अभिषेक के पिता ब्रह्मानंद शाक्य और चाचा रविंद्र शाक्य ने मारपीट कर दी। पीड़ित परिवार ने वहां से भाग कर जान बचाई।

ये भी पढ़ें -   UP: होटल तो कभी चलती कार में दुष्कर्म, आगरा में ऐसे बढ़े महिला अपराध...बने कानून व्यवस्था में पिछड़ने की वजह
 
विज्ञापन

दर्ज कराया मुकदमा
इसके बाद पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर थाना औंछा पहुंचा। यहां पुलिस ने तत्काल ही किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। जिसके बाद पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें