फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडाहार के देवेश ने जीती क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता

विज्ञापन
गांव रठेरा में क्रासकंट्री दौड़ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी पुरस्कार लेने के बाद अतिथियों के स - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा में सोमवार को भोगीलाल स्मृति क्षेत्रीय पांच किमी क्रॉस कंट्री दौड़ कराई गई। इसमें झंडाहार निवासी देवेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल प्रभारी टिंडौली सुखेंद्र प्रताप सिंह ने कुचेला मार्ग पर जाटखेड़ा पुल से प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर किया। प्रतियोगिता में झंडाहार निवासी देवेश ने प्रथम, रठेरा निवासी मोनू यादव ने द्वितीय और रठेरा निवासी टिंकू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राघवेंद्र यादव, शिवराम सिंह यादव और शिव कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संयोजक समाजसेवी बादाम सिंह यादव, सुखेंद्र प्रताप सिंह, निर्दोष कुमार, जुगल किशोर, प्रवीन कुमार, गौतम यादव, प्रफुल्ल यादव, विमलेश कुमार, अनिरुद्ध कुमार, अजीत कुमार, पिंकू यादव, प्रमोद यादव, सुखवीर सिंह, राहुल यादव, नृपेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार, सुमित कुमार, अजय यादव मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें