फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा में खंदी लगने से फसलें जलमग्न

विज्ञापन
16एमएनपी-44-करहल में रजवहा का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल। गांव असरोही में रजबहा में खंदी लगने से किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। एसडीएम ने रजबहा की खंदी को बंद करवाकर साफ सफाई कराने केे निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार की रात को असरोही के पास रजबहा में खंदी लग गई। रविवार की सुबह किसानों ने खेत पर पहुंचकर मिट्टी डालकर खंदी को बंद किया। खंदी लगने से एक दर्जन से अधिक किसानों की फसल जलमग्न हो गई।
सूचना पर एसडीएम रतन वर्मा भी गांव में पहुंचे। पता चला रजबहा में पानी का ओवरफ्लो होने से खंदी हुई है। रजबहा ओवरफ्लो होने एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके रजबहा में आ रहे पानी को बंद करा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम रतन वर्मा ने अनूपपुर में रविवार को प्राइमरी स्कूल तथा ग्राम समाज की जमीन पर जेसीबी चलवाकर अवैध कब्जे से मुक्त करा दी। गांव में स्कूल व ग्रामसभा की भूमि पर दीवार खड़ी करके कब्जा कर लिया गया था।
चेतावनी के बाद भी उसने कब्जा नहीं छोड़ा। एसडीएम रतन वर्मा ने राजस्व, पुलिस और बेसिक शिक्षा विभाग अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर दीवार को जेसीबी से गिरवाकर कब्जे से मुक्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें