फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमां से बरसा कुदरत का कहर, कराह उठे किसान

विज्ञापन
कासगंज गंजडुंडवारा क्षेत्र में मटर की फसल में गिरे ओले - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/गंजडुंडवारा। शनिवार को दिनभर कभी रुक-रुककर तो कभी हुई झमाझम बारिश के बाद दिन रात ओलावृष्टि हुई। आसमां से कुदरत का कहर बरपा, जिससे लोग कराह उठे। जलभराव से जहां एक ओर शहरी व कस्बाई लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं, ओलावृष्टि और फसलों में पानी भर जाने से अन्नदाता की मुसीबतें बढ़ गईं हैं। सरसों, आलू, मटर की फसल में बेहद नुकसान है।
विज्ञापन

बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। शनिवार को रात में रुक-रुककर बारिश हुई तो रविवार को दिन में कई बार रिमझिम मेघा बरसे। जिले के गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव अलाहपुर, करमपुर, खरपरा, रामछितौनी, लहरा, बहोटा सहित कई क्षेत्रों में देर रात ओलावृष्टि हुई। आसमां से ओले गिरे तो मटर, चना, मसूर आदि दलहन, तिलहन की फसलों की बर्बाद हुई। बारिश से गेहूं की फसल को फायदा हो रहा था, लेकिन ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। किसान बेहद परेशान नजर आए। किसानों की चिंताएं बढ़ गईं हैं। किसानों का मानना है कि फसलों की लागत निकालना मुश्किल हो जाएगा।
जलभराव से परेशान हुए लोग
बारिश से निचली बस्तियों में जलभराव हो गया है। नालियां ओवरफ्लो हो जाने से गंदापानी सड़कों पर है। शहर के मोहल्ला सिटी, गली जाटवान में जलभराव हो गया है। पानी निकासी के रास्ते गंदगी से अट गए हैं। जिससे राह निकलना दूभर हो रहा है। लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

ओलावृष्टि व शीतलहर से बढ़ी ठंड
शनिवार रात हुई ओलावृष्टि के बाद देर रात ठंडी हवाएं चलीं। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। ठिठुरन व गलन भरी सर्दी रही। लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। इधर ठंड और रविवार को दिनभर बूंदाबांदी रहने से बाजार भी ठंडा रहा।
गली में पानी भर गया है। राह निकलना मुश्किल हो रहा है। पालिका को ध्यान देना चाहिए- महेश कुमार, मोहल्ला सिटी।
देर रात ओलावृष्टि हुई। जिससे फसलों को बेहद नुकसान हुआ है। किसान काफी परेशान हैं- प्रमोद कुमार, किसान।
बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान है। जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि है वहां भी नुकसान है। गेहूं, जौ की फसल को नुकसान नहीं है। जिले में गेहूं, जौ की फसल सबसे अधिक होती है। - सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें