फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Police Encounter: मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Thu, 16 Feb 2023 09:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

एसपी विनोद कुमार और एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बदमाश के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में कीरतपुर के पास बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचे एसपी और एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश गैंगस्टर में वांछित था। 20 हजार का इनाम घोषित था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

शातिर है करू

दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला छेड़ी निवासी आशीष उर्फ़ करू एक शातिर अपराधी है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 से वह गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसके विरुद्ध 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि आशीष कीरतपुर के पास देखा गया है। 

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: पत्नी के अश्लील फोटो देख उड़े पति के होश, रिश्तेदार ने की ये हरकत, पूरा परिवार हो रहा शर्मिंदा...

विज्ञापन
विज्ञापन

पैर में लगी गोली

सूचना पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। पीछा करने के दौरान पुलिस ने भी फायर किए। एक गोली आशीष के पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी विनोद कुमार और एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। प्रश्न भाई को भी कब्जे में लिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें - दुल्हन की ऐसी जिद: 12वीं की परीक्षा देने के लिए रुकवाई विदाई, तीन घंटे तक दूल्हे संग बरात भी करती रही इंतजार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें