यहां पर शिवम की हत्या की योजना बनाई गई थी। सुदेश और मुल्कू ने असलहा, गाड़ी का इंतजाम किया था। छह नवंबर को मनू उर्फ नाती पुत्र नाम पता अज्ञात और पीयूष उर्फ बाबा रेकी कर रहे थे। हमलावर खरगजीत नगर की गलियों में छिपे हुए थे। शिवम की कार जब स्टेशन रोड पर अंडे की ठेल पर आकर रुकी, तभी आशू गौर, गुड्डू, भोला, सुदेश, सर्वजीत और पीयूष ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया था। कार के शीशे तोड़ दिए, जब देखा कि कार में शिवम नहीं है तो सभी वहां से भाग गए थे।
एसपी ने बताया कि उक्त घटना में बंटी, पंडित और दो अज्ञात लोगों के शामिल होने की जानकारी भी मिली है। यह लोग कौन हैं और कहां रहते हैं, इसकी जानकारी की जा रही है। गुड्डू और आशू की कार चलाकर लाने वाले संगम उर्फा अजय राठौर और विजय प्रताप सोमवंशी निवासी गांव गांधी जनपद फर्रुखाबाद की वारदात में संलिप्तता रही है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रहीं हैं। जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।