फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंबल के टापुओं पर धूप सेंकने निकलने लगे मगरमच्छ और घड़ियाल

Tue, 17 Nov 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। सर्दी की दस्तक के साथ ही चंबल नदी में मगरमच्छ और घड़ियाल रेत के टापुओं पर धूप सेंकने बाहर आने लगे हैं। नवंबर से फरवरी तक सर्दियों के मौसम में इन जलीय जीवों की मौजूदगी बढ़ जाती है। यह नजारा पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन


धूप निकलते ही बड़ी संख्या में मगरमच्छ और घड़ियाल रेत पर घंटों आराम करते दिखाई देते हैं। विदेशी पर्यटक भी इन्हें प्राकृतिक रूप से धूप सेंकते देखने चंबल पहुंच रहे हैं। वे नदी किनारे से इन दुर्लभ जीवों की तस्वीरें अपने कैमरों में कैद करते हैं। पर्यटक चंबल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं। एक समय चंबल घाटी डकैतों के लिए जानी जाती थी। अब यह इलाका जलीय जीवों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए देश-विदेश में पहचान बना रहा है।
चंबल नदी में मगरमच्छ, घड़ियाल, डॉल्फिन और सुंदरी कछुआ जैसे दुर्लभ जलीय जीवों के संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। इन जीवों की मौजूदगी चंबल नदी की जैव विविधता दर्शाती है। यह स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण का भी सूचक है। सर्दियों में टापुओं पर धूप सेंकते मगरमच्छ और घड़ियाल चंबल की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें