फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर की यमुना मे दिखा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में दहशत

विज्ञापन
बटेश्वर यमुना मे तैरता मगर
विज्ञापन
बटेश्वर। बटेश्वर धाम में बृहस्पतिवार को यमुना नदी में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से स्नान घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। यमुना के घाटों पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते दिनों यमुना नदी के जलस्तर में लगातार हुई भारी बढ़ोतरी के कारण मगरमच्छ तेज बहाव के साथ बहकर मुख्य घाटों तक आ पहुंचा है। यमुना में मगरमच्छ की मौजूदगी से वहां स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है, जिसके चलते फिलहाल नदी में उतरना या स्नान करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन, पुलिस और वन विभाग से सतर्कता बरतने की गुहार लगाई है। लोगों ने मांग की है कि घाटों पर किसी भी अनहोनी या बड़े हादसे को टालने के लिए जल्द से जल्द इस मगरमच्छ का रेस्क्यू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें