फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में घुसा मगरमच्छ, पशुओं पर बोला हमला

विज्ञापन
कासगंज पटियाली के नगला हीरा में पकड़ा गया मगरमच्छ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। क्षेत्र के गांव नगला हीरा में शनिवार सुबह मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में घुस गया। इससे गांव में खलबली मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। मगरमच्छ ने कुछ पशुओं पर भी हमला कर दिया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को ईंट पत्थर मारे। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर गंगा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव नगला हीरा में सुबह विश्राम सिंह के घर के पास उनके पशु बंधे थे। अचानक वे जोर जोर से चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने देखा कि मगरमच्छ पशुओं पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों ने ईंट पत्थर मारकर पहले तो मगरमच्छ को हटाने की कोशिश की। डरी,सहमी महिलाएं और बच्चे घरों में घुस गए। सूचना पर पटियाली कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, बीट अधिकारी लाल बहादुर, मुकेश कुमार, पूरन सिंह, सुरेश पाल की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने घेराबंदी कर मगरमच्छ को पकड़ लिया। बाद में उसे गंगानदी में छोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मगरमच्छ दरियावगंज झील से निकलकर गांव में घुस आया था।
विज्ञापन

पहले भी कई बार आबादी में घुसे हैं मगरमच्छ
पटियाली। मगरमच्छ पहले भी कई बार आबादी क्षेत्र में देखे गए हैं। हजारा नहर के बाहर पटरियों पर कई बार मगरमच्छ पहुंचे हैं। इसके अलावा ततारपुर कॉलोनी में भी मगरमच्छ कई बार घुसे हैं। इन दिनों काली नदी में भी कई मगरमच्छ देखे गए हैं।
विज्ञापन

- मगरमच्छ के आबादी क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही नगला हीरा में टीम भेजी थी। मगरमच्छ को पकड़कर गंगानदी में छुड़वाया गया है
- दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें