फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल में ठिकाना और सड़कों पर लूट, बदमाशों का तरीका जान पुलिस भी हैरान; महिला के गले से तोड़ी थी चेन

Thu, 21 May 2026 09:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बदमाश होटल में कमरा लेने के बाद अलग-अलग इलाकों में स्कूटर से रेकी करते हैं। जहां पर कोई महिला अकेले मिलती है, उसके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट लेते हैं। पुलिस के सख्ती करने पर ठिकाना बदल लेते हैं। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा के पास महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए दोनों आरोपी लखनऊ के हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों अलग-अलग राज्य और जिलों में घूमने के बहाने जाते हैं। होटल में कमरा लेते हैं और चेन लूट की वारदात करते हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


इंजीनियर कॉलोनी निवासी रीमा चौहान शनिवार रात 9:20 बजे बेटे ऋषभ के साथ स्कूटर (स्कूटी) से दयालबाग जा रही थीं। थाना न्यू आगरा के पास होटल आशादीप के सामने केले खरीदते समय स्कूटर सवार दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ली थी। उन्होंने झपट्टा मारने वाले एक बदमाश का कॉलर पकड़ लिया था। हाथ छुड़ाकर बदमाश भाग निकले थे।

 
विज्ञापन

एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बुधवार रात लाल गढ़ी के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में लखनऊ के शिवनगर निवासी मोहम्मद अरबाज और मोहम्मद समीर हैं। अरबाज के खिलाफ अलीगढ़ के अतरौली थाना, बाराबंकी का थाना देवा, लखनऊ के थाना बक्शी का ताला में भी लूट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों से एक स्कूटर और घटना में लूटी गई चेन के दो टुकड़े बरामद किए गए हैं। पीड़ित महिला ने बरामद चेन की पहचान कर ली है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि दोनों होटल में कमरा लेने के बाद अलग-अलग इलाकों में स्कूटर से रेकी करते हैं। जहां पर कोई महिला अकेले मिलती है, उसके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट लेते हैं। अगर घटना के बारे में किसी मीडिया में जानकारी नहीं आती है तो 15 से 20 दिन तक रुके रहते हैं। अगर पुलिस सख्ती करती है तो ठिकाना बदल देते हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें