बैंक मित्र दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने हमला बोल दिया। तमंचे से हमला कर उसे घायल कर दिया। माैके पर पहुंची बदमाशों की तलाश में जुटी है।
आगरा में जयपुर हाईवे किनारे नगला वहरावती मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैंक मित्र के सिर में तमंचे की बट और डंडा मारकर लाखों रुपये से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर धमकी देते हुए फरार हो गए। लूट की सूचना पर किरावली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
नगला वहरावती निवासी राजकुमार पुत्र विजय बहादुर उम्र करीब 42 वर्ष किरावली चौराहा पर साइबर कैफे चलाता है, जिसमें प्राइवेट बैंक मित्र के रूप में काम करता है। शनिवार शाम दुकान बंद करके रोजाना की तरह वह बाइक पर घर करीब चार लाख रुपए की नगदी लेकर जा रहा था।
राजकुमार जयपुर हाईवे से 300 मीटर अंदर लिंक रोड पर पहुंचा, तभी घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उस पर तमंचे से वार किया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। बदमाश लाखों रुपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बैंक मित्र से हुई लूट पर किरावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली में भर्ती कराया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस की ओर से अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
थाना प्रभारी किरावली केवल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है, कार्रवाई की जा रही है। किरावली में एसओजी टीम ने लूट की घटना के खुलासे को लेकर डेरा डाला हुआ है। हाइवे किनारे 15 से अधिक कैमरों को चेक किया गया है।