फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दन्नाहार पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा 15 हजार का इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गांगसी नगर पुल के पास हुई मुठभेड़ में एक 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस को चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। मुकदमा दर्ज करने के बाद शनिवार को आरोपी जेल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना पुलिस आपरेशन चक्रव्यूह के तहत अभियान चला रही है। शुक्रवार की देर शाम प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई गांगसी नगर पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि 15 हजार के इनामी गैंगेस्टर को जवापुर मार्ग पर देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस बीच अपराधी जवापुर पुल की ओर से आता नजर आया। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक को मोड़ दिया और भागने लगा लेकिन बाइक फिसल गई। इसके बाद उसने तमंचा से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे कुछ दूर भागने के बाद पकड़ लिया। कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ में अपना नाम शरीफ पुत्र खान मोहम्मद निवासी गांव डेरा बंजारा मौजा कुचैला बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया शरीफ अलीगढ़ पुलिस से भी वांछित चल रहा है। उस पर अलीगढ़ में गोकशी, एनडीपीएस सहित चार मामले दर्ज हैं। आरोपी पर 15 हजार का इनाम है वहीं गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें