13एमएनपी-19-नगर पालिका में धरना देते कांग्रेसी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब और मजदूर विरोधी रवैया अपना रही है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। अन्याय का विरोध करने पर जेल भेजे गए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बिना शर्त रिहा किया जाए। यह बातें कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहीं।
कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सत्याग्रह के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर पालिका पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा केे समक्ष धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार राजनीतिक कायरता का परिचय दे रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा जरूरतमंदों की मदद करने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस हमेशा सत्याग्रह के माध्यम से ही अन्याय का विरोध करती रही है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार मनमानी करने पर उतारू है जिसका कांग्रेस पूरी दमदारी से विरोध करेगी। चंद्रप्रकाश दुबे, मनोज कुमार सक्सैना, कैलाश उपाध्याय, अतुल दुबे, रमेशचंद्र वर्मा, विनोद शर्मा, शैलू सक्सैना, भीमसेन कठेरिया, अरविंद यादव, भैयालाल गुप्ता, अमित यादव, अमन कुमार, सुनील कुमार, शशि भूषण, फरीद अली मौजूद रहे।