फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हाईवे पर आ रहे हैं तो हो जाएं सावधान, खतरों से भरा है सफर

Thu, 23 Aug 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अंधेरे में डूबा नेशनल हाईवे 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में नेशनल हाईवे-2 पर सफर अब और खतरे से भरा हो गया है। खतरा सिर्फ हादसे का नहीं, अपराध का भी है। कारण है हाईवे का रात को अंधेरे में डूबे रहना। लाइटें खराब पड़ी हैं। अपराधी इसका फायदा उठा रहे हैं। कई वारदात हो चुकी हैं, लेकिन न हाईवे अथॉरिटी को चिंता है और न ही पुलिस को।

विज्ञापन


कभी बाइकर्स गैंग लूट लेता है तो कभी कार सवार गैंग शिकार बनाता है। अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस के सिपाही भी लूट कर रहे हैं। पिछले दिनों हुईं घटनाएं इसका उदाहरण हैं। हाईवे पर न पुलिस की गश्त रहती है और न स्ट्रीट लाइट चालू हैं।

नेशनल हाईवे-2 दिल्ली से कानपुर तक है। इससे लाखों वाहन रोजाना निकलते हैं। आगरा की बात करें तो यह मथुरा के फरह से लेकर एत्मादपुर में फिरोजाबाद की सीमा तक रहता है। सबसे अधिक वारदात आगरा में ही होती हैं। लोगों को लूट कर फेंक दिया जाता है। मोबाइल, चेन स्नेचिंग और पर्स लूट भी हो रही हैं।

विज्ञापन

ये गैंग हैं सक्रिय

हाईवे पर लूटने वाले कई गैंग सक्रिय है। ऑटो गैंग लोगों को सवारी के रूप में अपने वाहन में बैठाता है। इसके बाद कुछ दूरी पर ले जाता है। रास्ते में गाड़ी में जगह न होने का बहाना करके उतार देता है। इसके बाद फरार हो जाता है। तब पता चलता है कि जेब कट गई।

दूसरा गैंग है बाइकर्स का। यह गैंग लोगों को राह चलते लूटता है। कोई मोबाइल पर बात कर रहा है, महिला अकेली जा रही, उनसे बाइकर्स गैंग मोबाइल और चेन आसानी से लूटकर फरार हो जाता है। पुलिस की वर्दी वाला गैंग भी कई बार लूट चुका है। एक और गैंग भी सक्रिय है, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।

गश्त में भी लापरवाही

हाईवे पर पुलिस की गश्त नहीं रहती है। इसका फायदा लुटेरे उठाते हैं। एत्मादपुर का छलेसर, रामबाग, शाहदरा, वाटर वर्क्स, भगवान टाकीज, रुनकता, फरह पर वाहनों में गैंग रहते हैं। यह लोगों के साथ लूट भी इसी जगह पर करते हैं।

यहां ज्यादा खतरा

हाईवे के कई स्थानों पर रात के समय अंधेरा रहता है। इसकी प्रमुख वजह स्ट्रीट लाइटों का खराब होना है। कई इलाकों में लाइट चालू नहीं हैं। खंदारी से लेकर रुनकता तक हाईवे पर कई जगह अंधेरा रहता है। इसका फायदा बदमाश कई बार उठा चुके हैं। हाईवे तीन थानों एत्माद्दौला, न्यू आगरा, सिकंदरा की सीमा में आता है।

 
विज्ञापन

यह हो चुकी हैं घटनांए

- रुनकता में बदमाश एक कंपनी की कार को लूटकर भाग गए थे।
- लंगड़े की चौकी पर सिपाहियों ने गैंग के साथ कार सवार व्यापारी से की थी लूट।
- रामबाग पर हाथरस के व्यापारी को कार में बैठाने के बाद लूट लिया गया था।
- दिल्ली के व्यापारी को रामबाग से वाहन में बैठाने के बाद छलेसर में फेंका था।
- एक कारोबारी की कार को सिकंदरा सब्जी मंडी के पास रोककर लूटा था।
- आटो सवार बैंक कर्मी महिला से बाइकर्स गैंग ने पर्स लूटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें