चर्म रोग से पीड़ित प्रियंका और शिवानी
जन्मजात नहीं है रोग, बेटा बिल्कुल सही
शिवानी और प्रियंका का चर्मरोग जन्मजात नहीं है। सुखराम ने बताया कि आगरा में डॉक्टरों ने उसका और पत्नी उमा के खून की भी जांच की थी। बताया कि दोनों बेटियों के बाद बेटा कान्हा ननिहाल फतेहाबाद के बरना गांव में पैदा हुआ। वह बिल्कुल ठीक है।
नाना बोले मन करता है बच्चियों संग जान दे दूं
बेटियों के सिर ऊपरी बाधा के शक में भी दिखाया। कुछ लोगों ने घर में वास्तुदोष कहा। इस पर इस परिवार ने अब तक चार घर बदला, लेकिन बेटियों के जख्मों से रिसता खून बंद नहीं हो रहा है। नाना रामबाबू ने बताया कि उनसे शिवानी और प्रियंका का दर्द देखा नहीं जाता। इलाज के लिए अब तो रुपये भी नहीं है। मन करता है कि बच्चियों संग जान दे दूं।