फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Thu, 20 Jun 2019 11:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना न्यू आगरा क्षेत्र में खंदारी स्थित होटल विक्रम पैलेस में इटावा के कपड़ा व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो 17 जून से होटल में रुके हुए थे। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

 
इटावा के छहराह निवासी अनुज कुमार शुक्ला (29) पुत्र राजेश कुमार शुक्ला रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते थे। 17 जून को वो स्विफ्ट कार से खंदारी स्थित होटल विक्रम पैलेस में आए थे। कमरा नंबर 106 में ठहरे थे। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक कमरे से बाहर नहीं आने पर होटल कर्मियों ने गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। 

इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कमरे की दूसरी चाबी से गेट खोला। अनुज कुमार का शव पंखे के कुंडे से दुपट्टे से बने फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने अनुज के मोबाइल से एक नंबर पर बात की। वो मृतक के निठारी, नोएडा में रहने वाले रिश्तेदार का निकला। उन्होंने परिजनों को बताया। 
विज्ञापन


अनुज के जीजा राजेंद्र दुबे आवास विकास कालोनी में रहते हैं। वो आ गए। उन्होंने बताया कि अनुज घर से कानपुर जाने की कहकर निकला था। बुधवार को परिजनों से फोन पर बात की थी। तब कहा था कि वह दिल्ली जाने वाला है। मगर, आत्महत्या क्यों की? यह किसी को नहीं पता। अनुज की दो साल की बेटी है। वहीं पत्नी कंचन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें