फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी दामाद गिरफ्तार, गया जेल

विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार हत्यारोपी आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के सझवलिया गांव में पांच दिन पूर्व छत सो रही सास को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के मामले में आरोपी दामाद को पुलिस ने गुरुवार को सोनूघाट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने रिश्तेदार के घर महराजगंज भागने की फिराक में था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सझवलिया गांव निवासी अंजुम आरा की बेटी हिना की शादी बगल के गांव मझवलिया निवासी आजाद से हुई थी। शादी के बाद से ही आजाद पत्नी को पीटता था। पुलिस के मुताबिक आजाद की गलत हरकतों का सास अंजुम आरा और पत्नी हिना विरोध करती थीं। वह इससे क्षुब्ध था। घटना के चार दिन पूर्व भी उसने हिना की पिटाई की थी, जिसके बाद अंजुम आरा ने उसे अपने पास बुला लिया था। शनिवार की रात उसने ससुराल पहुंचकर छत पर सो रही सास अंजुम आरा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने आजाद पर केस दर्ज किया था। घटना के बाद से ही वह फरार था। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोनू घाट के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि पूछताछ में आजाद ने बताया कि सास, पत्नी मेरी हर गतिविधि पर नजर रखती थीं, इसलिए उन्हें रास्ते से हटाने को ठान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें