फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, पांच लोगों पर मुकदमा

Wed, 16 Oct 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के कस्बा अछनेरा में सोमवार की रात कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने धर्मस्थल की जमीन पर कब्जे का विरोध किया था। मामले में पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
कस्बे के रठिया मोहल्ला निवासी पवन (40) पुत्र सोहनलाल सोमवार की रात्रि लगभग 10 बजे खेत पर जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। इसके साथ ही उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक जख्मी होकर वहीं गिर गया। 

गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। वहीं सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच आरोपियों पर मुकदमा

घायल पवन के भाई सतीश चंद्र ने आरोपी अर्जुन, करनबाबू और बीनू निवासी मोहल्ला रठिया के अलावा गोविंदा और राजकुमार के खिलाफ तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। 

थाना प्रभारी संजीव कुमार तोमर ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही पवन और उनके बीच कहासुनी भी हुई थी। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें