फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 12 Sep 2020 12:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जनपद के बरसाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह घर के नजदीक ही एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन


घटना गांव आजनोक के नगला कनक सिंह की है। 65 वर्षीय कैलाश शुक्रवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। सुबह तकरीबन छह बजे जब उनके परिजन जागे तो उनका शव घर के कुछ दूरी पर पड़ा मिला। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि कैलाश खेती करते थे। उनका एक भाई पुलिस कांस्टेबल है परिजनों ने आशंका व्यक्त की है। अभी नामजद तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के अनुसार कैलाश की कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें