फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 'राम राम' न करने पर विदेशी श्रद्धालु की गर्दन पर चाकू से वार, हमलावर गिरफ्तार

Wed, 29 May 2019 10:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
घायल विदेशी का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में मंगलवार को परिक्रमा मार्ग पर विदेशी श्रद्धालु की गर्दन में एक युवक ने चाकू मार दिया। इससे वो घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। हमलावर युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन


टूरिस्ट वीजा पर भारत आया लातविया देश का रहने वाला जेमित्रिज पिछले पांच साल से राधाकुंड के खजूर घाट पर रह रहा है। मंगलवार सुबह जब वो भजन कर रहा था, तभी ऋषि नाम के युवक ने विदेशी श्रद्धालु की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।

हमले में विदेशी श्रद्धालु घायल हो गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। गनीमत रही कि उसकी गर्दन में गहरा जख्म नहीं हुआ। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसने विदेशी श्रद्धालु को राम राम किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। आरोपी के दोबारा राम राम करने पर विदेशी ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए युवक ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें