मथुरा के थाना कोसीकला क्षेत्र में एक पखवाड़े पूर्व शाहपुर के जंगल में मृत मिली विवाहिता की हत्या उसी के देवर की थी। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए मृतका के देवर प्रवीण एवं उसके साथी मनीष को पकड़ लिया। देवर ने उसे सल्फास मिलाकर बीयर पिलाई थी। बेहोश होने पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
30 अगस्त को गांव शाहपुर में एक नलकूप के समीप एक महिला का शव मिला था। मृतका की शादी तीन वर्ष पूर्व फरीदाबाद के एक गांव में हुई थी। मृतका के चाचा ने पति, देवर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए ससुराल वालों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए थे। जिसमें पता चला कि जहां महिला का शव मिला था वहां उसका देवर आया था। पुलिस ने रविवार को फरीदाबाद निवासी देवर व उसके साथी मनीष निवासी गांव खाकिन, राजेपुर फर्रुखाबाद को कोटवन बॉर्डर के समीप से पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें- हॉस्टल में लटका मिला नवोदय विद्यालय की छात्रा का शव, कई दिनों से लड़के कर रहे थे परेशान