फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: भतीजे की शादी के कार्ड बांटने गए युवक की हत्या, हाईवे किनारे खेत में मिला शव

Sat, 21 Nov 2020 06:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में भतीजे की शादी का कार्ड बांटने निकले नगला रमले गांव के युवक राकेश राजपूत (25) की हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह उसका शव हाईवे किनारे रसूलपुर गांव के समीप खेत में मिला। पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। गले में फंदा भी कसा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के ही एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

 
मृतक के बड़े भाई हरविलास ने बताया कि उसके बेटे खेम सिंह 11 दिसंबर को शादी है। भाई राकेश शुक्रवार को बाइक से खेरागढ़ बहन के यहां शादी का कार्ड देने गया था। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई। तभी ग्राम रसूलपुर के ग्रामीणों ने खेत में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान राकेश के रूप में की। 


गले में कसा हुआ था फंदा 

मृतक के गले में फंदा कसा हुआ था। जिससे परिजनों ने हत्या कर शव को खेत में फेंकने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार भी वहां देखी गई थी। गांववालों को आता देख कार सवार भाग निकले। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अभिषेक अग्रवाल, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी मृगांक शेखर पाठक, इंस्पेक्टर राजकमल बालियान भी पहुंचे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना के संबंध में एसपी देहात ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की गला दबाकर हत्या किया जाना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

युवक दीपावली पर आया था घर 

राकेश राजपूत जयपुर में एक स्टील की फैक्टरी में काम करता था। उसके दो पुत्र हैं। दीपावली पर वह घर आया था। उसे वापस भी जाना था, लेकिन भतीजे की शादी की वजह से वह गांव में ही रुक गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें