फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से मिलाने के बहाने घर से ले गया, दुष्कर्म के बाद खींच लिए फोटो

Thu, 28 Sep 2017 06:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा में तहसील मांट के थाना राया निवासी एक महिला को उसकी मां से मिलाने के बहाने परिचित युवक घर से ले गया। युवक ने रास्ते में महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म कर अश्लील फोटो भी खींचे। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला न्याय के लिए पिछले 12 दिनों से दरदर की ठोकर खा रही है। बुधवार को पीड़ित महिला अपनी फरियाद लेकर कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापक डा. लक्ष्मी गौतम के पास पहुंची और आप बीती सुनाई। 

महिला के अनुसार उसकी मां कोलकाता में रहती है। इस कारण पिछले कई वर्षों से वह अपनी मां से नहीं मिली थी। जब भी वह अपने पति से मां से मिला लाने की बात कहती तो पति वह हर बार मना कर देता। पीड़िता ने बताया कि जब यह बात उसके परिचित युवक को पता चली तो उसने मां से मिलाने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लौटाया

इसी का भरोसा करते वह उसके साथ चली गई। आरोपी उसे पहले गोवर्धन ले गया यहां कमरा लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो भी खींच लिये। पीड़िता का कहना है कि इस घटना की शिकायत करने उसका पति जब राया थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे फटकारकर भगा दिया। 

पिछले 12 दिनों से वह आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर दरदर की ठोकर खा रही है। राया थाना पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही। कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डा. लक्ष्मी गौतन ने बताया कि ऐसे न जाने कितने मामले हैं, जिनमें पुलिस पीड़िताओं की मदद नहीं करती। उन्होंने महिला थाना की अध्यक्ष से पीड़िता की मदद करने के लिए कहा है। इस मामले से संबंधित एक पत्र डीजीपी को भी भेजा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें