फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के टोकने पर खोया आपा, सांस चलने तक किए चाकुओं से दनादन वार

Wed, 11 Oct 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
मथुरा के मनोहपुरा मोहल्ले में मंगलवार की रात एक मजदूर ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। शरीर पर छह से ज्यादा वार किए गए हैं। महिला पति से बचने से लिए घर से निकलकर गली में आ गई थी तो वहां आकर भी चाकू मारे। 
विज्ञापन


बाद में आरोपी ने भी अपने सिर में चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है। 

बताया गया है कि दरेसी रोड पर मनोहरपुरा निवासी सलीम कुरैशी रात को नशे की हालत में घर पहुंचा। पति को नशे में देख पत्नी रोशनतारा ने कहा कि कोई कामधाम करते नहीं और रोज शराब पीकर आ जाते हैं। नशे में धुत सलीम को बीवी की यह बात इतनी बुरी लगी कि उसे पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू लेकर दौड़ा पीछे

रोशनतारा चिल्लाते हुए घर से निकलकर गली में आ गई। हाथ में चाकू लिए सलीम यहां भी पहुंच गया और उसकी कमर पर चाकू से वार कर दिया। कमर में चाकू लगते ही रोशनतारा गली में गिर गई। सलीम ने उसके शरीर पर चाकू से छह वार दिए। 

बाद में सलीम ने खुद अपने सिर में चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में रोशनतारा को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सलीम को भी अस्पताल में भर्ती कराया है।  

कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह का कहना है कि 18 साल पहले दोनों का निकाह हुआ था। काम न करने पर पत्नी टोकती थी। मृतका के पांच बच्चे हैं। फिलहाल हत्यारोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें