फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4G मोबाइल के लिए पत्नी को पीटकर मार डाला

Wed, 10 May 2017 06:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजय नगर कालोनी में परिवार सहित किराए पर रहने वाले बिजली मिस्त्री मनीष टंडन पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी टीना को पीटकर मार डाला। टीना के मायके वालों ने मनीष को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। आरोप है कि उसने टीना को दिया फोर जी मोबाइल फोन वापस मांगा था। उसने देने से इनकार कर दिया। तब उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। वह सुबह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली थी।
विज्ञापन


टीना का मायका अलीगढ़ के सिविल लाइन दोदपुर कालोनी में है। मनीष मूल रूप से एत्माद्दौला के गांव नगला किशन का रहने वाला है। दोनों की शादी 14 साल पहले हुई थी। तीन बच्चे हैं। हरीपर्वत थाना में टीना के भाई ने तहरीर दी है। इसमें बताया गया है कि कुछ दिन पहले मनीष ने टीना को चार हजार रुपये का मोबाइल फोन लाकर दिया था। यह फोर जी था। टीना ने जियो का कनेक्शन ले लिया था। मनीष के पास एक हजार रुपये कीमत का साधारण फोन था। 

अब उसका मन फोर जी फोन पर ललचा गया। उसने कुछ दिन पहले टीना से कहा कि वह उसका फोन ले ले और फोर जी मोबाइल उसे दे दे। टीना ने मना कर दिया। आरोप है कि सोमवार रात उसने टीना को धमकी दी कि अगर उसने मोबाइल वापस नहीं किया तो अच्छा नहीं होगा। टीना ने इनकार कर दिया। तब उसे इतना पीटा कि उसका दम निकल गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह टीना का शव बेड पर पड़ा था। यह देख मनीष के होश उड़ गए। वह उसे लेकर डाक्टर के पास गया। डाक्टर ने मृत बताया। इसके काफी देर बाद उसके मायके वालों को सूचना दी। वहीं मनीष का कहना है कि टीना की मृत्यु कैसे हो गई, उसे नहीं मालूम है। उसने मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद की बात स्वीकार की है। उसका कहना है कि उसने टीना को सिर्फ दो थप्पड़ मारे थे।
विज्ञापन

व्हाट्सएप के चलते वापस नहीं किया मोबाइल

टीना - फोटो : अमर उजाला
विजय नगर कालोनी में मनीष के घर के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि टीना व्हाट्स एप पर अपने परिवारीजनों, रिश्तेदारों और सहेलियों से जुड़ी थी। इसी के चलते वह मोबाइल फोन पति को वापस नहीं देना चाहती थी। उसने दो दिन पहले पड़ोस की महिलाओं को भी बताया था कि पति उससे मोबाइल वापस मांग रहा है। मामले में मनीष को पहले थाना एत्माद्दौला पुलिस के हवाले किया गया। टीना के मायके वालों ने तहरीर भी वहीं दी। पुलिस ने बताया कि विजय नगर कालोनी हरीपर्वत थाना क्षेत्र में आती है। इसके बाद तहरीर हरीपर्वत दी गई।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें