फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: शादीशुदा महिला की गला दबाकर हत्या, प्रेमी पर आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 07 Nov 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर के मोहल्ला आसफाबाद प्रेमनगर में शुक्रवार को सुबह घर में महिला का शव मिला। मृतका के देवर ने हत्या का आरोप महिला के प्रेमी पर लगाया है। पुलिस ने महिला के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। महिला का पति पानीपत में नौकरी करता है। वह यहां अपने बच्चों के साथ रह रही थी। पुलिस ने महिला के प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला के शव पोस्टमार्टम कराया गया है। 

विज्ञापन


आसफाबाद प्रेमनगर में ज्वाला प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (32) अपने बच्चों के साथ रहती थी। रेखा का पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है। गुरुवार को रेखा अपने कमरे में सोई थी और तीनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार को सुबह पांच बजे बच्चे जागकर मां के कमरे में आए तो वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। बच्चों ने मां के न उठने की जानकारी पड़ोस में रहने वाले चाचा अमित कुमार और ताऊ बॉबी को दी। 


रेखा का देवर अमित कुमार मौके पर आया। उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवर ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

मृतका के देवर अमित कुमार का आरोप है कि रेखा के घर थाना मटसेना के गांव जमालपुर निवासी रामऔतार सिंह का आना-जाना था। गुरुवा की शाम को वह रेखा के घर आया था। देवर ने आरोप लगाया कि रामऔतार ने ही रेखा की गला दबाकर हत्या की है इसके बाद भाग गया। पुलिस ने तहरीर पर रामऔतार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसको हिरासत में ले लिया गया है।
 
सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि महिला के प्रेम संबंध जमालपुर निवासी रामऔतार से थे। रामऔतार का महिला के घर पर आना-जाना था। देवर ने महिला के प्रेमी रामऔतार पर गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें