फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: गांव के बाहर खेत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Wed, 27 Feb 2019 01:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
एटा जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई। शव खेत में फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों पर गए तो महिला का शव देखकर होश उड़ गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन


घटना थाना मिरहची के एक गांव की है। ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना दी कि गांव के बाहर खेत में एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी पहुंचे। मृतक महिला थाना क्षेत्र के एक गांव की ही रहने वाली थी। 

प्रथमदृष्टया दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। एसएसपी ने बताया कि घटना की जांच कर रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला विवाहित थी। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। पिछले एक साल से एटा जनपद स्थित मायके में रह रही थी। महिला की हत्या को लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं परिजन अभी कुछ भी बोलने का तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें