फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के बरसाना में धार्मिक स्थल पर महिला से गैंगरेप

Fri, 15 Sep 2017 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बरसाना (मथुरा)
विज्ञापन
gang rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा में बरसाना के एक प्रसिद्ध धार्मिक स्‍थल पर महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। रेप के आरोपी वहां काम करने वाले चौकीदार और रसोइया हैं। पूरा घटनाक्रम वहां की सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि उड़ीसा की रहने वाली 40 वर्षीय महिला राधाष्टमी पर मथुरा होकर बरसाना में दर्शन के लिए आई थी। उसके बाद वह यहीं रुक गई। रात को वह एक धार्मिक स्‍थल के परिसर में ही रुका करती थी। सुबह वहां आने वाले श्रद्धालु भीख में जो उसे दे देते हैं उससे ही दो वक्त की रोटी का गुजारा हो जाता है। 

बताया गया है कि बीती 11 सितंबर को महिला धार्मिक स्‍थल के हॉल में सोई हुई थी। रात को करीब 10 बजे वहां का चौकीदार और रसोइया हॉल में घुस आए और सो रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। होश आने पर महिला ने दोनों को पहचान भी लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। जब पुलिस ने शिकायत की तो पुलिस ने धर्मस्‍थल के हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाले। फुटेज में घटना की पुष्टि हो रही है। एसपी देहात आदित्य शुक्ला का कहना है आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें