फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोप में महिलाओं ने पूर्व सैनिक को चप्पलों से पीटा, लेकिन मामला निकला उल्टा

Wed, 12 Jul 2017 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मैनपुरी के कलक्ट्रेट परिसर में अचानक उस समय हडकंप मच गया जब महिलाओं ने एक रिटायर्ड सैनिक की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि रिटायर्ड सैनिक उनके साथ छेड़खानी कर रहा था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस महिलाओं को पकड़ कर थाने ले गई। फौजी द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद महिलाओं का थाने से शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाले रिटायर्ड सैनिक बुधवार को एक युवक की शिकायत करने कलक्ट्रेट गए थे। इसमें सैनिक ने आरोप लगाया गया कि उनके मोहल्ले में संचालित एक विद्यालय में संदिग्ध गतिविधियां होती हैं। सुबह इस बात को लेकर स्कूल संचालित कर रहे युवक और पूर्व सैनिक के पुत्र के बीच मारपीट भी हुई थी। 

मामले में पुलिस सैनिक के बेटे और स्कूल संचालक को पकड़कर थाने ले गई। रिटायर्ड सैनिक जब कलक्ट्रेट में इसी बात की शिकायत अधिकारी से कर लौट रहे थे तभी दूसरे पक्ष की महिलाओं ने उन्हें पकड़ लिया और चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। डीएम कार्यालय के बाहर यह सब देख हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के कर्मचारियों और लोगों ने बीच बचाव कर सैनिक और महिलाओं को अलग किया। सूचना पर एसओ महिला थाना नीता सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। मारपीट करने वाली महिलाओं को पकड़कर थाने लाया गया। यहां रिटायर्ड सैनिक की शिकायत पर महिलाओं का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

ब्लैकमेल
मैनपुरी कलक्ट्रेट में रिटायर्ड सैनिक की चप्पलों से धुनाई के पीछे छेड़खानी के आरोप लगाए गए हैं लेकिन बताया जा रहा है कि हकीकत कुछ और है। सूत्रों के अनुसार महिला पक्ष का एक युवक जो कि मोहल्ले में स्कूल चला रहा है, वह रिटायर्ड सैनिक पक्ष की एक युवती के अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। पूर्व में पांच बार थाने से उसका चालान भी किया जा चुका है। बुधवार सुबह जब मारपीट के बाद वह थाने पहुंचा तो उसने फोन कर महिलाओं को बुला लिया। बाद में सुनियोजित ढंग से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें