फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और देवर करते हैं 'शर्मनाक' करतूत, पत्नी ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 02 Feb 2019 06:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
एटा में एक महिला ने अपने पति और देवर पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। जबकि देवर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। 
विज्ञापन


पति और देवर के उत्पीड़न से दुखी महिला ने शनिवार को शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने एसएसपी को अपनी पीड़ा बताई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

थाना सकीट क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मैनपुरी जिले के युवक के साथ एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। 
विज्ञापन


विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। उसने बताया कि जब इसकी शिकायत उसने ससुर और सास से की तो उन्होंने ने भी महिला की बात को नजंरदाज करते हुए उल्टा उसे ही फटकार दिया। 

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका देवर भी उसके साथ छेड़छाड़ करता है। अपनों के उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

इस पर एसएसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिया। थाना सकीट पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें