फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर प्रेमी से मिलने आगरा आई जबलपुर की महिला, यहां पता चली चौंकाने वाली सच्चाई

Fri, 18 Oct 2019 08:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में मध्य प्रदेश के जबलपुर की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीमेंट कंपनी के मैनेजर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अब शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने थाना ताजगंज में शिकायत की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के जौनपुर की महिला जबलपुर में रहती है। उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। मगर, चार साल पहले पति से विवाद होने पर अलग रहने लगी। उसका एक बेटा भी है। महिला का आरोप है कि उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 

शादी का वादा कर किया दुष्कर्म

युवक ने महिला से शादी का वायदा किया था। इसके बाद अपने साथ रखने लगा। इस दौरान दुष्कर्म भी किया। डेढ़ साल पहले उसका तबादला आगरा में हो गया। वह ताजगंज क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा है। गुरुवार को महिला प्रेमी से मिलने आई थी। जहां वह उसे अपने मकान में ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां महिला को पता चला कि युवक के संबंध कई और युवतियों से भी हैं। इसका विरोध करने पर युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर महिला थाना ताजगंज पहुंच गई। जहां पुलिस ने युवक को भी बुला लिया। 
 
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला ने मौखिक शिकायत की है। जांच की जा रही है। अगर महिला लिखित में शिकायत देती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें- शिक्षक पति की 'घिनौनी' करतूत, पत्नी के मोबाइल पर भेजीं 400 तस्वीरें, देखकर रह गई दंग
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें