फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा नंबर 104 में हुई ऐसी घटना, होटल में मच गया हड़कंप, हैरान कर देगी ये खबर

Fri, 01 Feb 2019 03:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/आगरा
विज्ञापन
होटल का कमरा नंबर 104
विज्ञापन

मथुरा में अलीगढ़ के एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों मथुरा के ब्रजधाम होटल के कमरा नंबर 104 में ठहरे थे। शुक्रवार की सुबह को होटल में उस वक्त हल्ला मचा जब महिला के छह साल के बेटे ने शोर मचाया। 

विज्ञापन


होटल कर्मी रूम में पहुंचे तो दोनों पलंग पर पड़े थे और उल्लटियां कर रहे थे। होटल कर्मियों ने पहले उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया फिर आगरा ले गए। महिला की मौत रास्ते में ही हो गई, जबकि युवक ने एसएन मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। 

सीओ विजय शंकर मिश्र ने बताया कि अलीगढ़ के नगला लाला, कठेरा निवासी दिनेश (28) पुत्र रनवीर सिंह का पड़ोस की महिला गुंजन (26) पत्नी किशन राठौर से करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

विज्ञापन

31 जनवरी को बुक कराया था कमरा

गुंजन अपने घर से सात साल के बेटे के साथ कोसीकलां में बहन के घर जाने को कहकर निकली थी। दिनेश भी मथुरा आ गया था। 31 जनवरी की शाम को करीब साढ़े छह बजे सौंख अड्डे पर होटल ब्रजधाम में कमरा बुक कराया और वहां ठहर गए।
 
शुक्रवार की सुबह तीन कप चाय का आर्डर दिया था। पर चाय पीने से पहले ही प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। गुंजन के बेटे ने शोर मचाया तो होटलकर्मी पहुंचे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। 

यहां हालत बिगड़ने पर आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की मौत एसएन मेडिकल आगरा में हुई। परिजन भी हास्पिटल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि होटल वालों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक प्रेमी युगल में गुरुवार की रात झगड़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि दोनों के परिवार वालों को पता चल गया था। हो सकता है कि इसके डर से भी दोनों ने जहर खाया हो। 

27 से 29 जनवरी के मध्य भी रुके थे होटल में

कोतवाली प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि पांच दिन पहले प्रेमी युगल अलग-अलग घर से निकले हैं। 27 जनवरी से लेकर 29 जनवरी के मध्य प्रेमी युगल होटल ब्रजधाम में रुके थे। बहन के घर आने के लिए कहकर आई प्रेमिका अपने प्रेमी से मथुरा में मिलती रही। 

होटल का कमरा सील

प्रेमी युगल के सुसाइड के बाद पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 104 को सील कर दिया है। चौकी प्रभारी बागबहादुर बालेंद्र सिंह ने बताया कि कमरे से सल्फास की गोली के तीन खाली पाउच, मोबाइल और कपड़े बरामद किए गए हैं। प्रतीत तो ऐसा हो रहा था कि भागने के लिए प्रेमी युगल मथुरा आए होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें