थाना मक्खनपुर क्षेत्रांर्गत बुधवार तड़के एक महिला ने मासूम बेटी के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
सुनीता (28) निवासी मक्खनपुर का किसी बात को लेकर मंगलवार रात पति से विवाद हो गया था। सुनीता का पति किसी कारखाने में मजदूरी करता है। बताया जाता है कि सुनीता के मायके करहल में किसी की शादी थी।
सुनीता शादी-समारोह में जाना चाहती थी लेकिन, पति ने भेजने से इंकार कर दिया। इसी बात से क्षुब्ध सुनीता अपनी तीन वर्षीय पुत्री कोमल को लेकर बुधवार तड़के घर से निकल गई। घर के पास से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर उसने अपनी तीन साल की बेटी को लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
देशभर में बारिश, तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से जानमाल का भारी नुकसान, देखें वीडियो