मेरठ के सपा नेता पिंटू राणा की मौत हादसे में हुई मौत में अब नया मोड़ आ गया है। राजपूताना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयचंद्र भदौरिया के नेतृत्व में पिंटू राणा की पत्नी परिवार के साथ गुरुवार को एसएसपी से मिली। पिंटू राणा की योजनाबद्ध तरीके से हत्या किए जाने की बात कहते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
पिंटू राणा की मौत के मामले में राजपूताना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयचंद्र भदौरिया पहले ही सवाल उठे चुका हैं। उन्होंने इसे हादसा नहीं हत्या करार दिया था और मेरठ में आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। गुरूवार को जयचंद्र भदौरिया के साथ पिंटू राणा की पत्नी शशि राणा, बेटा अर्चित राणा, मधु चौधरी तथा अन्य लोग एसएसपी अजय कुमार से मिले।
एसएसी को दिये पत्र में शशि राणा का आरोप है कि पति की हत्या योजनबद्ध तरीके से करने के साथ ही हादसे का रुप दिया गया है। इसलिए पूरे मामले की जांच उच्चाधिकारियों से कराई जाए। क्योंकि 29 जून को पिंटू राणा अपने दोस्त प्रदीप गर्ग पुत्र सत्यप्रकाश निवासी तेजपाल एंक्लेव मेरठ व प्रदीप गर्ग के ड्राइवर दिनेश सैनी पुत्र ब्रह्मपाल सैनी निवासी शताब्दी नगर रिहानी थाना परतापुर मेरठ के साथ कार द्वारा लखनऊ के लिए मेरठ से चले थे। एक जुलाई की सुबह मेरठ लौट रहे थे।
पति पिंटू राणा से फोन पर बात करने की कोशिश की, बात न हो पाने के कारण प्रदीप गर्ग की पत्नी से फोन पर बात की। तो प्रदीप गर्ग की पत्नी द्वारा बताया गया कि सिरसागंज क्षेत्र के नसीरपुर थाना क्षेत्र में कार एक्सीडेंट हो गया है। वह परिवार के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जिला अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों द्वारा पीड़िता के पति को मृत घोषित किए जाने की जानकारी दी गई। प्रदीप गर्ग और ड्राइवर से फोन पर बात की तो प्रदीप गर्ग का ड्राइवर दिनेश सैनी बार बार अपने बयान बदल रहा था।
इसके चलते पीड़िता को यह घटना संदिग्ध लग रही है। वहीं पिंटू राणा की सोने की अंगूठी, सोने की चैन, मोबाइल फोन और गाड़ी में रखे काफी रुपये आदि सामान गायब है। जो हादसे को संदिग्धता प्रदान कर रहा है। चूंकि पीड़िता के पति एक राजनीतिक व्यक्ति थे। पीड़िता के पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर उसको हादसे का रुप दिया गया है। इसके चलते पीड़िता ने मामले की जांच कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पिंटू राणा की नहीं थी दुर्घटनाग्रस्त कार
सपा नेता पिंटू राणा की पत्नी शशि राणा
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में शशि राणा ने बताया है कि पिंटू राणा जिस कार से लखनऊ से मेरठ लौट रहे थे। वह कार पिंटू राणा की न होकर प्रदीप गर्ग की थी। प्रदीप गर्ग और पिंटू के बीच दोस्ती भी थी।
थानाध्यक्ष नसीरपुर लोकेंद्र कुमार का कहना है कि सपा नेता पिंटू राणा की पत्नी शशि राणा एसएसपी अजय कुमार से मिली थी। शशि राणा ने पिंटू राणा की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर हादसे का रूप देने का आरोप लगाया है।
उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भी दिया है। प्रार्थना पत्र जांच के लिए एसएसपी के माध्यम से भेजा गया है। पिंटू राणा की मौत हादसे में हुई है। जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये हैं अनसुलझे सवाल
सपा नेता पिंटू राणा की पत्नी शशि राणा
- फोटो : अमर उजाला
- सूचना के 10 से 11 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पिंटू राणा की अंगूठी, सोने की चेन और मोबाइल फोन कहां गए।
- पिंटू राणा के सिर में चोट कार के अंदर लगी अथवा सड़क पर गिरकर। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि कार के आगे के गेट खुल गए थे। पीछे के गेट खुले अथवा नहीं। यह तस्वीर भी 13 दिन बीत जाने के बाद साफ नहीं हो सकी।
- जब कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई पलटे खा गई तो चालक और प्रदीप गर्ग को अधिक चोट क्यों नहीं लगी।