आगरा थाना सदर के गायत्री मनहर ग्रोव कॉलोनी में रविवार सुबह सोसायटी के कथित पदाधिकारी ने घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट की। विवाद सोसायटी के 600 रुपये नहीं देने पर हुआ।
आरोप है कि पदाधिकारी ने पहले महिला के थप्पड़ मारा। बेटे के विरोध करने पर अपने साथियों को बुला लिया। उन्होंने घर में घुसकर मां-बेटे पर जमकर डंडे बरसाए। दोनों के गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें- Hathras Case: जयंत चौधरी का भाजपा सरकार पर निशाना, बोले- हाथरस की घटना ने देश को झकझोरा
ग्वालियर रोड स्थित गायत्री मनहर ग्रोव कॉलोनी में सुभाष चंद्र अग्रवाल का परिवार रहता है। उनके बेटे दीपक ने बताया कि रविवार सुबह 11:30 बजे पिता घर पर नहीं थे। दीपक के अलावा उसकी मां रजनी, भाई गौरव, विकास, चार साल की भतीजी पिहू घर में थे।