एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव केसरपुर में पत्नी ने शराबी पति की भाई के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को मकान के पीछे खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया गया। दो दिन से व्यक्ति के गायब होने पर परिजनों को शक हुआ तो पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने तलाशी के दौरान खेत से रविवार की शाम को शव बरामद किया है।
गांव केसरपुर निवासी वीरेश कुमार (52) पुत्र घनश्याम सिंह की पीट-पीटकर शुक्रवार की रात पत्नी मामता देवी ने अपने भाई गिरीशचंद्र के साथ हत्या कर दी। चचेरे भाई अखिलेश पुत्र गिरंद सिंह का आरोप है कि वीरेश कुमार शराब पीने का आदी था।
ये भी पढ़ें- तुमने मुझे कभी देखा ही नहीं...पर्चे छोड़कर किया था पुलिस को गुमराह, इस कारण की थी किशोरी की हत्या
शराब के नशे में पत्नी और बच्चों की पिटाई करता था। वहीं शराब के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने हत्या की साजिश रची और षड्यंत्र में भाई गिरीश चंद्र पुत्र रामदास निवासी नगला लौहारी थाना मेरापुर जिला फर्रूखाबाद को शामिल कर लिया।