फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, हादसा दर्शाने को पत्थर से कुचले सिर-पैर, पुल से फेंका शव

Fri, 18 Sep 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • प्रेमी संग रहने के लिए पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति की हत्या कर हादसा दर्शाने को शव किया था यह हाल
विज्ञापन
आरोपी महिला और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में 11 सितंबर की रात जूता कारीगर की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई थी। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। गला घोंटने के बाद निर्माणाधीन पुल से शव फेंक दिया था। पत्थर से सिर और पैरों को कुचला गया था, जिससे घटना हादसा लगे। पुलिस ने भी हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया। मगर, जांच में सब खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। 

विज्ञापन


नगला सोहनलाल निवासी गुलाब सिंह का शव 12 सितंबर की तड़के चार बजे घर के पास हाईवे पर पड़ा मिला था। हाईवे पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पड़ोस के लोगों ने शव मिलने के बारे में परिजनों को बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और पैर में चोट लगना आया। 


पुलिस का कहना था कि किसी वाहन से टकराने पर इस तरह की चोट आती हैं। हालांकि परिजन पत्नी पर हत्या का शक जता रहे थे। उनका कहना था कि चार बजे गुलाब सिंह घर से नहीं निकल सकता। पत्नी ने भी ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। इससे पुलिस उलझ गई। पिता मवासीराम ने मुकदमा लिखाया। 

विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी के आरोप लगाने पर बढ़ गया पुलिस का शक

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर विशेषज्ञों की राय ली गई। मृतक के परिजनों के आरोप की पड़ताल शुरू हुई। पत्नी के आरोप भी गंभीर थे। इससे शक बढ़ गया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार को विवेचना के निर्देश दिए गए। 

पुलिस की विवेचना में पता चला कि कागारौल निवासी युवक सनी नगला सोहनलाल में रहता है। उसका गुलाब सिंह के घर आना-जाना है। पुलिस ने सनी का मोबाइल नंबर पता किया। उसकी कॉल डिटेल निकाली। 11 सितंबर की रात को उसकी बातचीत अनीता से हुई थी। पुलिस ने सनी को पकड़ लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद सच सामने आ गया। मृतक की पत्नी अनीता भी हत्या में शामिल थी। 

प्रेमी संग रहना चाहती थी अनीता 

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि डेढ़ साल पहले 22 वर्षीय सनी नगला सोहनलाल में रहने आया था। वह एक फैक्टरी में काम करने लगा। उसका संपर्क गुलाब सिंह से हो गया। वह उनके घर आने-जाने लगा। इसी बीच गुलाब सिंह की पत्नी अनीता से उसके संबंध हो गए। 
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गुलाब सिंह शराब पीता था। इसको लेकर उसका अनीता से झगड़ा होता था। अनीता और सनी साथ रहना चाहते थे। इसलिए हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन गुलाब शराब पीकर सो रहा था। 

अनीता ने फोन करके सनी को बुलाया। रात डेढ़ बजे वह आया और गुलाब सिंह का गला दबा दिया। अनीता ने पैर पकड़ लिए। गुलाब सिंह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों ने उसे ले जाकर पुल से फेंक दिया। इसके बाद सिर और पैरों को पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें