फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा के खाते से 15 लाख रुपये पार, साइबर चोर निकला नाबालिग नाती, ऐसे की वारदात

Fri, 18 Sep 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • साइबर क्राइम सेल और थाना शाहगंज पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • नाबालिग नाती ने चोरी की रकम से खरीदे बेड, वूफर, फ्रिज, टीवी, घर में ही रखा सामान
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एयरफोर्स के सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से नाती ने अपने दोस्त की मदद से 15 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद अपने शौक पूरे करने लगा। दादा की शिकायत के बाद साइबर क्राइम सेल ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वालों के इंटरनेट का आईपी एड्रेस निकाल लिया। पुलिस ने पीड़ित के नाती, उसके दोस्त सहित चार आरोपियों को पकड़ लिया। नाती नाबालिग है, उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर, जबकि अन्य को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एयरफोर्स के सेवानिवृत्त अधिकारी का खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में है। मार्च से लेकर अगस्त तक उनके खाते से ऑनलाइन लेन-देन करके 15 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। इसके लिए उनके पास न तो कोई फोन आया और न ही कोई ओटीपी पूछा गया। पीड़ित ने थाना शाहगंज पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम सेल ने जांच की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित की उम्र करीब 80 साल है।


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में टीम को लगाया गया। इसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें राहुल नगर निवासी मोहित सोलंकी, आकाश, शिव नगर निवासी कृष्णा और एक नाबालिग आरोपी है। मोहित सरगना है। कृष्णा फर्जी सिम लाता था, जबकि आकाश ऑनलाइन आने वाली रकम को कैश में निकालता था। नाबालिग आरोपी पीड़ित का नाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी सिम के नंबर पर खोला था ई-वालेट 

साइबर क्राइम सेल के मुताबिक, सेवानिवृत्त कर्मी का नाती कक्षा 12 में पढ़ता है। उसकी दोस्ती मोहित से है। नाती ने दादा के खाते से रकम निकालने का प्लान बनाया। मोहित के दोस्त आकाश और कृष्णा हैं। आकाश रिचार्ज के नंबर देता था, जबकि कृष्णा सिम की कैनोपी लगाता है। वह नंबर पोर्ट भी करता है। 

उसने दूसरी सिम लेने आए एक व्यक्ति की दो फोटो खींचकर दो सिम जारी कर लीं। एक उस व्यक्ति को दे दी, जबकि दूसरी 500 रुपये में मोहित को उपलब्ध करा दी। मोहित ने फर्जी सिम से पेटीएम और मोबिक्विक का खाता और ई-वालेट खोलकर खाते से जोड़ दिया। इसके बाद रुपये को ऑनलाइन ट्रासफर करने के बाद बैंक से निकाल लेता था। 

पुलिस ने जब नाती को पकड़ा तो दादा भी सकते में आ गए। पूछताछ में पता चला कि नाती ने दादा के रुपयों को शराब और महंगे मोबाइल आदि के शौक पूरे करने में उड़ा दिया। एक दिन में 40 हजार की विदेशी ब्रांड की शराब तक पी गया। इसके साथ ही महंगे मोबाइल और उपकरण भी खरीद लाया।

यह हुई बरामदगी

चार मोबाइल, रकम से खरीदे बेड, वूफर, फ्रिज, टीवी। यह सामान घर में ही रखा हुआ मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें