फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों को भी मिल सकता है वीकली आफ 

Thu, 21 Apr 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
दरोगाओं पर प्रयोग सफल होने के बाद किया जाएगा विचार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 दरोगाओं को वीकली आफ देने का फार्मूला लागू होने से पहले ही हिट हो गया। पुलिस में इसे जबरदस्त रिस्पांस मिला है। दरोगा दिन भर अफसरों को ‘थैंक्स यू’ बोलते रहे। इस व्यवस्था के तहत गुरुवार को चार दरोगा साप्ताहिक अवकाश पर रहेंगे।  सिपाहियों ने भी दबी जुबान से वीकली आफ की डिमांड शुरू कर दी है। बातों-बातों में अधिकारियों को बता दिया है कि उन्हें भी सप्ताह में एक दिन छुट्टी की जरूरत है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो अधिकारी इस पर विचार भी कर रहे है। हालांकि  अभी यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर है। हरीपर्वत सर्किल में इसे दो महीने के लिए आजमाया जाएगा। अगर फार्मूला सफल रहा तो इसका दायरा भी बढ़ सकता है। पुलिस में इन दिनों आरक्षी भर्ती चल रही है।

इसके पूरा हो जाने के बाद सिपाहियों को भी वीकली आफ  मिल सकता है। दरोगाओं के वीकली आफ का फार्मूला तैयार करने वाले सीओ हरीपर्वत आईपीएस अनुराग वत्स का कहना है कि प्रयोग सफल रहता है तो इसका दायरा बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


दरोगाओं को वीकली आफ मिलने से उनकी परफार्मैंस में सुधार होगा। अगर प्रयोग सफल रहा तो सिपाहियों को वीकली आफ दिए जाने पर भी विचार किया जा सकता है। यह जरूर देखा जाएगा कि कार्य प्रभावित न हो 
विज्ञापन

- अजय मोहन शर्मा ( डीआईजी )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें