आगरा से आठ जुलाई को लापता सूरत के साड़ी व्यवसायी भरत भाई की हत्या कर दी गई थी। पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इशके बाद शव को चंबल के बीहड़ में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था। यह राज उनके पूर्व नौकर की दो बहनों ने की गिरफ्तारी के बाद यह राज खुल सका। पुलिस ने 38 दिन बाद शव बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों ने ही भरत भाई की हत्या की है।
सूरत के मन मंदिर सोसायटी निवासी भरत भाई (46) पुत्र तुलसी भाई कावठिया साड़ी का व्यापार करते थे। सूरत में उनका एंब्राइडरी का कारोबार भी है। छह जुलाई को व्यापार के सिलसिले में आगरा आए थे। न्यू आगरा स्थित होटल कंफर्ट में कमरा लिया था। आठ जुलाई की सुबह 8:30 बजे पत्नी दक्षा से बात की। इसके बाद से संपर्क नहीं हुआ। 15 जुलाई को भरत के भाई नीलेश होटल पहुंचे तो उनका बैग और रुपये कमरे में रखे मिल गए। होटल कर्मचारियों ने बताया कि भरत भाई होटल से शाम चार बजे निकले थे। तब से लौटकर नहीं आए। उन्होंने थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
भरत का पिनाहट के पड़ुआपुरा निवासी पूर्व नौकर से लेन-देन चल रहा था। मोबाइल की अंतिम लोकेशन पता की गई तो वह पड़ुआपुरा में ही आई। इस पर शक गहरा गया। वह परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिशें दे रही थी। इस मामले में तीन अगस्त को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
रविवार को पुलिस ने उसकी दो बहन को पकड़ लिया। दोपहर तकरीबन 12 बजे उनकी निशानदेही पर शव को चंबल के बीहड़ से बरामद कर लिया। सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व नौकर की बड़ी बहन दो साल पहले गुजरात गई थी। भरत भाई की फैक्ट्री में काम करने वाली युवती से उसकी दोस्ती हो गई। इससे उनके परिवार का भरत भाई से संपर्क हो गया। व्यापारी का उनके गांव में आना-जाना शुरू हो गया। आठ जुलाई को वह उनके घर पहुंचे। उस वक्त पूर्व नौकर की दोनों बहनें अकेली थीं। पूछताछ में पता चला कि इसी दौरान छोटी बहन ने सरिया मारकर भरत भाई की हत्या कर दी। शव को एक चादर और पालीथिन में लपेटकर भूसे के ढेर में छिपा दिया। दूसरे दिन कुछ लोगों के साथ मिलकर बीहड़ में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पहचान छिपाने के लिए तेजाब से भी झुलसाया। पुलिस का कहना है कि हत्या में तीन लोगों के भी नाम सामने आए हैं। जांच की जा रही है।
बाक्स
पुलिस ने पत्रकार से अभद्रता
न्यू आगरा पुलिस ने अपने मोबाइल से फोटो खींचते पत्रकार से अभद्रता कर दी। मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद फोटो डिलीट कर दिए। सीओ पिनाहट से शिकायत के बाद ही वापस किया।