पंतनगर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष पंतनगर विक्रम राठौर ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि नैनीताल रोड पर संजय नगर रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर एक 35 वर्षीय महिला की लाश पड़ी हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस जानकारी ली। इस दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि महिला ट्रेन की चपेट में आकर मरी है। पुलिस ने मृतका का शिनाख्त का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राठौर ने बताया कि फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जिले के साथ ही आसपास के अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है।