फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलोखरा में जमीन के विवाद में संघर्ष

Sat, 17 Dec 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पलोखरा बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
पलोखरा गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठीडंडे चले और पथराव हुआ। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पलोखरा में ग्राम पंचायत की खाली जमीन पड़ी हुई है। इस पर गांव के राजवीर और उमेश पक्ष में विवाद चल रहा है। फिलहाल इस जमीन पर राजवीर सिंह का कब्जा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार शाम को दोनों पक्ष इस जमीन पर कब्जे को लेकर आमने सामने आ गए। कुछ ही देर में दोनों ओर से पथराव होने लगा। इसके बाद जमकर लाठी डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों के दिनेश (32), उमेश (45), दीपक (18) व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पिनाहट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। उधर मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है।

सुरहरा में ग्रामीणों ने की फायरिंग
 सुरहरा में अपह्त ग्रामीण के लौटने पर दो इलाकों के लोगों ने गलतफहमी में फायरिंग शुरू कर दी। एक तरफ के लोगों को लगा कि अपह्त जसवंत सिंह के साथ बदमाश भी होंगे। लिहाजा उन्होंने फायरिंग की। दूसरी ओर के लोगों को लगा कि गांव में बदमाश आ रहे हैं, इसी के चलते उन्होंने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची तब जाकर गोलीबारी बंद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें